Skip to content
सभी लेख
Guideहिंदी

TeraBox Video Kaise Download Kare — Phone Aur PC, Dono Ke Liye

29 अक्टूबर 2026 · 2 min read

Read this in English

TeraBox की वीडियो फ़ोन या कंप्यूटर में सेव करनी है, बिना ऐप के? Android, iPhone और PC — तीनों का तरीका यहाँ है, और डाउनलोड बीच में रुक जाए तो क्या करें, वह भी।

सबसे आसान तरीका

  1. TeraBox का लिंक कॉपी करें।
  2. होम पेज पर पेस्ट करें और प्ले दबाएँ।
  3. वीडियो के नीचे Download बटन दबाएँ।

बस। ऐप नहीं, अकाउंट नहीं। फ़ाइल सीधे आपके फ़ोन या कंप्यूटर में सेव हो जाती है — वही ओरिजिनल फ़ाइल, जो TeraBox पर है।

Android फ़ोन पर

Chrome में Download दबाने पर फ़ाइल Downloads फ़ोल्डर में जाती है। वहाँ से Files ऐप में या किसी भी वीडियो प्लेयर (MX Player, VLC) में खुल जाती है। गैलरी में दिखानी हो तो फ़ाइल को Movies फ़ोल्डर में ले जाइए — गैलरी ऐप अगली बार स्कैन करके दिखा देगा।

बड़ी फ़ाइल (1 GB से ऊपर) हो तो Wi-Fi पर डाउनलोड कीजिए और स्क्रीन को सोने मत दीजिए — कुछ फ़ोन बैकग्राउंड डाउनलोड रोक देते हैं।

iPhone पर

Safari में Download दबाने पर फ़ाइल Files ऐप → Downloads में सेव होती है। ऊपर दाईं ओर एक तीर का आइकन डाउनलोड की प्रगति दिखाता है। Photos में चाहिए तो Files से फ़ाइल खोलकर Share → Save Video कीजिए।

कंप्यूटर पर

Windows या Mac — किसी भी ब्राउज़र में वही Download बटन। फ़ाइल Downloads फ़ोल्डर में जाती है। बहुत बड़ी फ़ाइलों के लिए Free Download Manager जैसा टूल काम आता है, जो कनेक्शन टूटने पर वहीं से शुरू कर देता है।

बिना ऐप डाउनलोड करने का तरीका क्यों बेहतर है

TeraBox ऐप फ़्री में डाउनलोड की स्पीड कम रखता है और विज्ञापन दिखाता है। ब्राउज़र से डाउनलोड करने पर न लॉगिन चाहिए, न 100 MB का ऐप, और स्पीड उतनी ही मिलती है जितनी TeraBox देता है — किसी भी तरीके से इससे ज़्यादा नहीं मिल सकती। जो साइट "10x स्पीड" का दावा करे, वह सच नहीं बोल रही। स्पीड के बारे में पूरी बात।

डाउनलोड फेल हो रहा है तो

  • 99% पर अटक गया? अक्सर फ़ोन में जगह कम है। Storage देखिए।
  • बीच में रुक गया? वही Download बटन दोबारा दबाइए — ज़्यादातर ब्राउज़र वहीं से शुरू करते हैं।
  • सिर्फ़ 30 सेकंड की फ़ाइल आई? कुछ शेयर पूरी फ़ाइल नहीं देते, सिर्फ़ प्रीव्यू। हम डाउनलोड से पहले जाँचते हैं और बता देते हैं। भेजने वाले से दोबारा शेयर करने को कहिए।

पूरी समस्या-समाधान सूची अलग लेख में है।

गैलरी में वीडियो कैसे सेव करें

Android: डाउनलोड हुई फ़ाइल को Files ऐप से Movies या DCIM फ़ोल्डर में move करें। iPhone: Files ऐप में फ़ाइल खोलें → Share → Save Video।

सामान्य सवाल

क्या TeraBox video download karne ke liye account chahiye?

नहीं। पब्लिक लिंक से कोई भी डाउनलोड कर सकता है।

डाउनलोड में कितना डेटा लगेगा?

जितनी बड़ी फ़ाइल, उतना ही — फ़ाइल का साइज़ प्लेयर के नीचे लिखा होता है। 480p की 30 मिनट की वीडियो लगभग 100 MB।

क्या कम क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं?

Download बटन ओरिजिनल फ़ाइल देता है। कम डेटा में देखना हो तो डाउनलोड के बजाय 360p पर स्ट्रीम कीजिए — डेटा बचाने के तरीके।

आख़िरी बार जाँचा गया 29 अक्टूबर 2026

अभी आज़माएँ — कोई ऐप नहीं, कोई साइन-अप नहीं

अपना TeraBox लिंक पेस्ट करें और प्ले दबाएँ। बस इतना ही।

वीडियो चलाएँ

ये भी पढ़ें